दुनिया में 6.72 करोड़ के पार कोरोना मरीज, 15.40 लाख से ज्यादा मौतें, जानें भारत का हाल

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 67,210,778 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 1,540,777 लोगों की मौत हो चुकी है। जहां एक तरफ पूरी दुनिया के वैज्ञानिक इसका इलाज ढूढ़ने में लगे हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ सरकारें और स्वास्थ्य विभाग कोरोना (Corona) से बचाव करने के लिए पूरी तरह से हरकत में हैं। यह तो रहा पूरी दुनिया में कोरोना (Corona) के मामलों का आंकड़ा, आइए अब जानते हैं कि भारत में कितने मामले हैं।

पढ़ें- ब्रिटेन में कोरोना वैक्सीन दिए जाने की प्रक्रिया शुरू, 90 वर्षीय महिला मरीज को पहला टीका लगा

भारत में कोरोना के कुल मामले (Total cases of corona in India):

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 378909 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 9215581 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 141360 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 9,735,850 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

देश जर्मनी में फिर से प्रतिबंध सख्त होंगे। जर्मनी की हेल्थ मिनिस्ट्री ने कहा जो हालात हैं उनको गंभीरता से लेना होगा। हमारे पास अब प्रतिबंधों को सख्त करने के अलावा ज्यादा विकल्प नहीं हैं। देश में जल्द ही तमाम स्कूल बंद किए जा सकते हैं। इसके अलावा गैर जरूरी दुकानें भी बंद की जा सकती हैं। माना जा रहा है कि सरकार लॉकडाउन भी घोषित कर सकती है। वहीं इटली जैसे देशों में अभी हालात सुधरे नहीं हैं। यहां भी कोरोना मामले और मौतें सामने आ।  इटली में मंगलवार को 19 हजार नए मामले सामने आए और 564 लोगों की मौत हुई।

कोरोना प्रभावित टॉप-10 देशों में हालात

 देश                   संक्रमित            मौतें              ठीक हुए

अमेरिका              1,55,91,596    2,93,398           90,87,057

भारत                  97,35,975     1,41,398           92,14,806

ब्राजील                66,75,915      1,78,184           58,54,709

रूस                   25,15,009     44,159            19,81,526

फ्रांस                   23,09,621    56,352             1,71,868

इटली                 17,57,394      61,240             9,58,629

यूके                   17,50,241     62,033            उपलब्ध नहीं

स्पेन                  17,15,700     46,646            उपलब्ध नहीं

अर्जेंटीना              14,69,919      40,009             13,05,587

कोलंबिया              13,84,610      38,158             12,78,326

इसे भी पढ़ें-

विशेषज्ञों का कहना- कोई भी टीका 100 फीसदी प्रतिरक्षा देने में सक्षम नहीं

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।